Mens Planet News

खजूरी खास इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

banner

नई दिल्ली।खजूरी खास इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मृतक की पहचान नवरंग सिंह (29) के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से डेढ़ पेज का एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी पत्नी द्वारा परेशान करने का जिक्र कर रखा है। नोट में यह भी लिखा है कि उसकी पत्नी को उसकी प्रॉपर्टी से मतलब था न की उससे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
नवरंग सिंह परिवार के साथ ए-69, गली नंबर-1, श्रीराम कॉलोनी खजूरी में रहता था। परिवार में पिता अमूल सिंह, पत्नी रेखा और 6 माह की एक बेटी है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि करीब 6 साल पहले उसकी शादी लोनी निवासी रेखा से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था। करीब 1 साल बाद रेखा अपने मायके चली गई। वहां से उसने उस पर दहेज का केस भी कर दिया। फिलहाल उनके केस की सुनवाई कड़कड़डूमा कोर्ट में चल रही है। सोमवार को वह घर में अकेला था। इसी बीच शाम करीब 4 बजे परिजन घर लौटे तो उन्होंने देखा कि नवरंग पंखे के सहारे झूल रहा है। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उसकी पत्नी मायके में रह रही है। पुलिस नवरंग के ससुराल वालों और उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More